वेदांता कलिंगा लांसर्स 1-0 की जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर

रांची, (वार्ता) वेदांता कलिंगा लांसर्स ने बुधवार पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए हैदराबाद तूफान के खिलाफ जीत दर्ज की।

बुधवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में वेदांता कलिंगा लांसर्स ने हैदराबाद तूफान 1-0 से हराया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें गोल करने में विफल रही और दोनों क्वाट्रर गोल रहित रहे।

मैच एकमात्र गोल 40वें मिनट में अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने किया। हेंड्रिक्स का यह इस सीजन का पांचवां गोल है। इसी के साथ वेदांता कलिंगा लांसर्स अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।

 

Next Post

केएल राहुल ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड

Thu Jan 15 , 2026
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने राजकोट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में केएल राहुल ने इतिहास […]

You May Like