जब सिद्धांत चतुर्वेदी से कहा गया कर्ली बाल वाले हीरो नहीं बनते

मुंबई, 17 फरवरी (वार्ता) अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के फिल्मी करियर के शुरूआती दिनों में एक फिल्म निर्माता उनका स्क्रीन टेस्ट देखकर उन्हें रिजेक्ट कर दिया था और जब उन्होंने उसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा था “कर्ली बाल वाले हीरो नहीं बनते। सिद्धांत चतुर्वेदी आज अपने क्यूट और बॉय-नेक्स्ट-डोर चार्म के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस पहचान तक पहुँचने का उनका सफ़र आसान नहीं था। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘गली बॉय’ से पहले उन्हें कई रिजेक्शन झेलने पड़े थे और उनमें से एक ऐसा भी था, जिसने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। सबसे ज़्यादा आहत उन्हें इस बात से पहुंची थी कि उनको यह रिजेक्शन उनके टैलेंट के लिए नहीं, बल्कि शक्ल-सूरत के लिए था। हालांकि सिद्धांत की आगामी फ़िल्म ‘दो दीवाने सहर में’ उनके किरदार को अरेंज्ड मैरिज में हकलाने की वजह से ठुकरा दिया जाता है। ऐसे में जब सिद्धांत से पूछा गया कि क्या रील लाइफ की तरफ रियल लाइफ में भी उन्हें कभी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है, तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने जो जवाब दिया, वो काफी निजी था।

सिद्धांत ने बताया कि सीए की नौकरी छोड़ने के कुछ ही समय बाद वे एक बड़ी फ़िल्म के लिए शॉर्टलिस्ट हो गए थे। उसके बाद चला महीनों की वर्कशॉप्स। महीनों की वर्कशॉप्स के बाद जब पॉज़िटिव फ़ीडबैक की उम्मीद में वे डायरेक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर से मिले तो उन्हें जो जवाब मिला उसे सुनकर उनके होश उड़ गए। निर्माता ने उनका स्क्रीन टेस्ट देखकर उन्हें रिजेक्ट कर दिया था और जब उन्होंने उसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा था “कर्ली बाल वाले हीरो नहीं बनते।” निर्माता के इस जवाब को सुनकर सिद्धांत सन्न रह गए थे। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि इंडस्ट्री के संकुचित मानकों में फिट होने की कोशिश में सिद्धांत जब अपने कर्ली बालों को स्ट्रेट करवाकर फिर ऑडिशन देने पहुँचे तो उन्हें फिर रिजेक्ट कर दिया गया और इस बार जवाबा मिला, “बाल ज़्यादा स्ट्रेट हो गए हैं।” इस जवाब पर सिद्धांत फिर हैरान रह गए। सिद्धांत ने कहा, “मैं सोचता ही रह गया कि आखिर किस आधार पर किसी को रिजेक्ट किया जा रहा है? हालांकि बार-बार मिल रहे इस रिजेक्शन ने मुझे उलझन और दुख में डाल दिया था।इसका मुझ पर इतना गहरा प्रभाव पड़ा कि मैं घर गया और मैंने अपना सिर मुंडवा लिया। मैं बहुत दुखी था और वो बात मेरे दिमाग में लंबे समय तक रही। हालांकि अपने बालों को लेकर मिले इस फीडबैक से मैं इसलिए भी आहत था, क्योंकि मेरी माँ को मेरे कर्ली बाल बहुत पसंद थे।

Next Post

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का दबदबा, फिल्म को रिलीज हुए 75 दिन पूरे

Tue Feb 17 , 2026
मुंबई, 17 फरवरी (वार्ता) बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद फिल्म धुरंधर ने आज (17 फ़रवरी 2026) को अपने 75 दिन पूरे कर लिए हैं। 05 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी […]

You May Like