Bigg Boss 20: आधी रात सलमान खान ने बताया सेहत का हाल, बोले मेरी सेहत बढ़िया है और माफी भी मांगी

मुंबई, सलमान खान ने बिग बॉस 20 के दौरान अपनी हेल्थ बिगड़ने की खबरों पर आधी रात को सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी हेल्थ बिल्कुल ठीक है और एडिट किए गए प्रोमो को लेकर दर्शकों से माफी मांगी।

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े शो ‘बिग बॉस’ के सेट से आई एक खबर ने बीते दिन लाखों फैंस की सांसें थाम दी थीं। शो के दौरान सलमान खान अचानक सीने में दर्द की वजह से मंच पर ही बैठ गए और लेट गए। सोशल मीडिया पर इस वाकये के वीडियो वायरल होते ही उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया। हालांकिअब इस पूरे मामले पर खुद भाईजान ने सामने आकर बड़ी बात कही है।

आधी रात को भाईजान ने दी सेहत पर बड़ी सफाई
अपनी बिगड़ी सेहत की खबरों और सोशल मीडिया पर मचते हंगामे के बीच सलमान खान ने आधी रात को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने सभी फैंस को आश्वस्त करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने यह साफ किया कि जिस तरह से शो का प्रोमो काटा गया, उससे लोगों के बीच गलतफहमी फैल गई।

क्या था लाइव शो के दौरान दर्द का पूरा सच
सलमान खान ने बताया कि शो के दौरान उन्होंने जो सीने में दर्द महसूस होने का ड्रामा किया था, वह दरअसल प्रतिभागी काजी तौकीर के बर्ताव का सच सामने लाने के लिए था। काजी ने शो में मनोरंजन के लिए अपनी तबीयत खराब होने का नाटक किया था, जिससे घर के 15 सदस्य परेशान हो गए थे। सलमान बस उन्हें यह अहसास कराना चाहते थे कि किसी बीमारी का झूठा नाटक करना कितना गलत होता है।

एडिट किए गए प्रोमो को लेकर मांगी माफी
सलमान खान ने अपने बयान में बिग बॉस 20 प्रोमो के गलत तरीके से पेश किए जाने पर नाराजगी जताई और दर्शकों से माफी भी मांगी। उन्होंने लिखा कि प्रोमो को इस तरह एडिट नहीं किया जाना चाहिए था, क्योंकि इससे मैसेज का पूरा मतलब ही बदल गया। हालांकि बाद में एक और मैसेज शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि शो के मेकर्स ने इस गलती को ठीक कर लिया है।

ट्रोलर्स और पैपराजी पर भी जमकर बरसे सलमान
इस खास एपिसोड के दौरान सलमान खान केवल अपने हेल्थ अपडेट को लेकर ही चर्चा में नहीं रहे, बल्कि वे सोशल मीडिया ट्रोलर्स पर भी काफी गुस्से में नजर आए। फिल्म इंडस्ट्री के सपोर्ट में उतरते हुए उन्होंने ट्रोलर्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई। गुस्से में आकर उन्होंने मंच पर ही अपनी टी-शर्ट उतार दी और ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए खुली चुनौती दे डाली, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है।

Next Post

कटरीना कैफ के बचाव में उतरे सलमान खान, ट्रोलर्स को दिया था जवाब, बोले- जहां ऐसा हो खींचकर चमाट मारो

Sun Sep 20 , 2026
मुंबई, सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ के मंच से कटरीना कैफ को निशाना बनाने वाले ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया। मां बनने के बाद एक्ट्रेस के बढ़े वजन का मजाक उड़ाने वालों पर वे बेहद नाराज नजर आए। फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ के हाल ही में […]

You May Like