स्थानीय युद्धविराम से ज़ापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य हुआ संभव : आईएईए

वियना, 17 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि रूस और यूक्रेन द्वारा सहमत स्थानीय युद्धविराम से ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (जेडएनपीपी) की क्षतिग्रस्त बैकअप विद्युत लाइन की मरम्मत शुरू हो सकेगी।

बयान में कहा गया कि यूक्रेन के विद्युत ग्रिड संचालक के तकनीशियन आने वाले दिनों में 330 केवी लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू करेंगे, जो दो जनवरी को सैन्य गतिविधि के बाद क्षतिग्रस्त हो गई थी और बाधित हो गई थी।

इस बीच, मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करने के लिए आईएईए की एक टीम वहां के लिए रवाना हो गई है। वर्तमान में, जेडएनपीपी अपनी एकमात्र चालू 750 केवी मुख्य विद्युत लाइन पर निर्भर है।

आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने एक बयान में कहा, “आईएईए, जेडएनपीपी में परमाणु सुरक्षा सुनिश्चित करने और संघर्ष के दौरान परमाणु दुर्घटना रोकने के लिए दोनों पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है। यह अस्थायी युद्धविराम, जो हमारी बातचीत के माध्यम से चौथा है, उस अनिवार्य भूमिका को दर्शाता है जो हम निभाते आ रहे हैं।”

यूरोप की सबसे बड़ी परमाणु सुविधाओं में से एक ज़ापोरिज्जिया संयंत्र मार्च 2022 से रूस के नियंत्रण में है।

 

Next Post

डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों लिया मचाडो का नोबेल?

Sat Jan 17 , 2026
वेनेजुएला की मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को सौंप दिया है। ट्रंप ने इसे स्वीकार करते हुए कहा कि मचाडो के अनुसार वे आठ युद्ध खत्म करने के कारण इसके असली हकदार हैं। व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो […]

You May Like