गेहूं पंजीयन तेजी से करायें- कमिश्नर 

जबलपुर। कमिश्‍नर अभय वर्मा ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्‍टर्स के साथ महत्‍वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि सभी कलेक्‍टर्स जिला बदर के प्रकरणों को लेकर गंभीरता से देखें और उनका परीक्षण करें। अगर कहीं कोई दिक्‍कत होती है, तो जिला अभियोजन अधिकारी से सुझाव ले सकते हैं। इसमें सही धाराओं का उपयोग हो ताकि भविष्‍य में प्रकरणों की सुनवाई में पर्याप्‍त आधार व कारण हो। उन्‍होंने कहा कि 1 अप्रैल से ई-ऑफिस प्रणाली शुरू हो रही है, अत: सभी आफिसों को ई-ऑफिस बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाये। जिसमें नस्तियों की स्‍कैनिंग, कर्मचारियों का डेटा, ई-मेल आईडी व ई-साइन की प्रक्रिया शुरू करें। रबी उपार्जन के संबंध में उन्‍होंने कहा कि इस बार 2600 रूपये प्रति क्विंटल गेहूं की खरीदी होगी। जिसके लिए पंजीयन 30 मार्च तक होना है, अत: गेहूं पंजीयन तेजी से करायें।

Next Post

अस्पताल की ओपीडी में दिखाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी 

Thu Mar 13 , 2025
जबलपुर। बदलते मौसम के कारण बीमारियों का खतरा भी दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण जिला अस्पताल विक्टोरिया में सुबह से ओपीडी में दिखाने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। दिन में कड़ी धूप और रात में गुलाबी ठंडक होने के साथ लोगों के […]

You May Like

मनोरंजन