भरभराकर गिरी मकान की छत, बाल-बाल बचे घर के सदस्य

जबलपुर। चंदन कॉलोनी गढ़ा स्थित साहू परिवार के मकान कर छत जोरदार बारिश के दौरान बीती देर रात गिर गई जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। जोरदार आवाज के साथ छत गिरने से रात के वक्त मोहल्ले के सभी लोग नींद से उठे और बाहर आकर देखे तो पता चला कि ललिता साहू के मकान की छत गिर गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गत दिवस हुई जोरदार बारिश के कारण ही मकान की छत भरभराकर नीचे गिर गई। हालांकि दुर्घटना में कोई घर का सदस्य शिकार नहीं हुआ है क्योंकि सभी लोग अपने-अपने कमरे में मौजूद थे और दीवार सेंटर प्वाइंट की नीचे गिरी है। स्थानीय लोगों की माने तो अगर ये दीवार कमरे की गिरती तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर गढ़ा वार्ड के पूर्व पार्षद दिलीप पटैल मौके पर पहुंचे और उन्होनें नगर निगम अमले को सूचना देकर मलबा किनारे करवाया।

Next Post

रीठी थाना क्षेत्र में अपराध व अवैध कारोबार पर नहीं लग रही लगाम

Mon Sep 1 , 2025
कटनी। जिले की रीठी तहसील लंबे समय से अपराध व अवैध कारोबार की गतिविधियों का केंद्र बनी हुई है। यहाँ अवैध शराब, गांजा और सट्टे का कारोबार बंद नहीं होता। क्षेत्र के लोग मानते हैं कि पुलिसकर्मी चाहे नए हों या ईमानदार छवि के लेकिन उनकी राह आसान नहीं रही […]

You May Like

मनोरंजन