कर्ज का शिकंजा: मूंडला चावल के किसान ने फांसी लगाई, बेगमगंज में तीसरी आत्महत्या

बेगमगंज। साहूकारों के कर्ज के जाल में फंसे एक और किसान ने मौत को गले लगा लिया। मूंडला चावल गांव के 45 वर्षीय किसान सुग्रीव यादव ने नगर के ईश्वर नगर मोहल्ले स्थित अपने दूसरे मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना एक बार फिर बेगमगंज के कर्जखोर साहूकारों की क्रूर वसूली व्यवस्था को बेनकाब करती है। पिछले कुछ वर्षों में हफ़सीलि और तुलसीपार गांव के दो किसानों ने भी इन्हीं साहूकारों के दबाव में आत्महत्या की थी, तब प्रदेशभर में हंगामा हुआ था और विपक्ष के बड़े नेता मौके पर पहुंचे थे। अब तीसरे किसान की मौत ने फिर से सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किसानों को राहत कब मिलेगी?

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के सुग्रीव यादव ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाई। सुबह जब पत्नी और 22 वर्षीय बेटी उठीं, तो उन्हें फंदे पर लटकता देख पूरे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

जांच में सामने आया कि सुग्रीव यादव पर साहूकारों का भारी कर्ज था और वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। एक पखवाड़े पहले उनके छोटे भाई का एक्सीडेंट हुआ था, जिसका आज भोपाल में ऑपरेशन होना था, लेकिन उससे पहले ही सुग्रीव ने अपनी जान दे दी।

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, लेकिन गांव में गुस्सा और आक्रोश साफ झलक रहा है। लोग कह रहे हैं, साहूकारों का कर्ज अब मौत बन गया है, और प्रशासन सिर्फ मामले दर्ज कर चुप बैठा है।

 

 

Next Post

राष्ट्रीय पोषण अभियान प्रदर्शनी का आयोजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की भागीदारी

Tue Oct 14 , 2025
सांई खेड़ा। ग्राम साईं खेड़ा में राष्ट्रीय पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र पर्यवेक्षक विद्या रघुवंशी, अंकिता भार्गव, रामबाई साहू, शांतिसाद सहित सेक्टर की पर्यवेक्षिका सुरक्षा विश्वकर्मा और रामकुमारी रघुवंशी आशा शर्मा दीपशिखा रघुवंशी सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता […]

You May Like