नगर निगम ने तोड़ा मंदिर, लोगों ने रास्ता रोका तो पुलिस ने किया बल प्रयोग

मुरैना:वीआईपी रोड स्थित नवीन तहसील भवन के समीप बने भगवान शिव मंदिर को नगर निगम ने रात में तोड़ दिया। सुबह जब स्थानीय लोगों को पता लगा तो कार्रवाई का विरोध करने लगे। उनके द्वारा स्थायी रूप से शिवलिंग की स्थापना कर ली गई। महिलाओं ने रास्ता रोक कर जाम लगा दिया।

मंदिर की 3 दिन पहले ही स्थानीय लोगों द्वारा चंदा करके प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। जिस महिला ने मंदिर निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई वह सड़क पर बीचो-बीच बैठ गई थी। पुलिस ने उसे जबरदस्ती उठाकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया।

Next Post

भारत ने कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की

Sun Mar 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) भारत ने अमेरिका में कैलिफोर्निया के एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है और अमेरिकी प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई एवं धर्मस्थलों की सुरक्षा करने का आह्वान किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस घटना के […]

You May Like