
दमोह। पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल के द्वारा पुराना थाना तालाब पर भारत के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उनका पिंडदान किया व सभी लोगों से स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. इस अवसर पर जिले के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे,मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, मंडल महामंत्री महेंद्र अहिरवाल,अरुण सोनी व मंडल मंत्री राहुल पाठक, राहुल ताम्रकार प्रमोद विश्वकर्मा, सुनील अहिरवाल, सुनील राठौर, व भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.
वहीं शहर के बेलाताल,मुकेश नायक कॉलोनी तालाब,फुटेरा तालाब और भी तालाबों पर विधि-विधान से पूजा नार्कन किया गया
