विधायक श्याम बर्डे ने अंबेडकर प्रतिमा के लिए किए 5 लाख स्वीकृत

पानसेमल। बस स्टैंड स्थित भारत रत्न बाबा साहब उद्यान में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना की मांग लंबे समय से उठ रही थी। जय भीम दलित शक्ति संगठन और समाजजनों के आग्रह पर विधायक श्याम बर्डे ने प्रतिमा हेतु 5 लाख की राशि स्वीकृत की। संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. सुनील बागले ने बताया कि प्रतिमा स्थापना का बजट लगभग 20 लाख रहेगा, जिसके लिए शेष राशि समाज और संगठन के सहयोग से जुटाई जाएगी। संकल्प लिया गया है कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। विधायक के सहयोग हेतु संगठन ने कार्यालय पहुंचकर उनका सम्मान किया। बर्डे ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान व सभी वर्गों के हित के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Next Post

बिजली समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के बाहर सड़क की जाम

Sun Sep 21 , 2025
छतरपुर। रविवार दोपहर ग्राम सरानी के लोगों ने बिजली की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही बिजली कटौती और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से वे बेहद परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान न होने पर आज ग्रामीण छत्रसाल चौक […]

You May Like