डबरा में ‘वैदिक पुस्तकालय’ का शुभारंभ, संतों के सानिध्य में ज्ञान परंपरा को मिला नया केंद्र

ग्वालियर: सनाढ्य ब्राह्मण सभा द्वारा डबरा में नहर वाली रोड स्थित काशीकुटीरम में ‘वैदिक पुस्तकालय’ का शुभारंभ किया गया। इस पुस्तकालय में चारों वेद और अठारह पुराणों सहित कई दुर्लभ धार्मिक ग्रंथ आम लोगों के अध्ययन के लिए पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे। यह कार्यक्रम संत श्री भूमानंद महाराज के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित कौशल किशोर शास्त्री द्वारा कराए गए वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन के साथ हुआ। इस मौके पर तहसील मंदिर के पुजारी राहुल महाराज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उपस्थित धर्मप्रेमी नागरिकों को संबोधित करते हुए संत भूमानंद महाराज ने वेदों और सच्चिदानंद परमात्मा के गूढ़ विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य शास्त्रों और ग्रंथों के माध्यम से ही अज्ञान के अंधकार से निकलकर आत्मप्रकाश के मार्ग पर चल सकता है। शास्त्रों का अध्ययन मनुष्य को ‘मैं’ के विभिन्न स्वरूपों का ज्ञान कराता है और उसे अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाता है।
कार्यक्रम में मौजूद नगर के प्रसिद्ध साहित्यकार राम गोपाल तिवारी ‘भावुक’ ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे वाचनालय युवाओं को साहित्य और सनातन ज्ञान से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होंगे।

Next Post

बेखौफ चाकूबाजों ने बहाया लहू: दो व्यापारियों पर जानलेवा हमला

Fri Mar 20 , 2026
जबलपुर: बीती रात शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों, संजीवनी नगर और गोहलपुर में बेखौफ चाकूबाजों ने सरेराह अड़ीबाजी और रंजिश के चलते व्यापारियों को निशाना बनाया। बदमाशों ने न केवल रास्ता रोककर रुपयों की मांग की, बल्कि विरोध करने पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।