मेक्सिको में छह कटे हुए मानव सिर मिले

मेक्सिको सिटी 20 अगस्त (वार्ता) मेक्सिको के पुएब्ला और ट्लाक्सकाला राज्यों के बीच छह कटे हुए मानव सिर मिले है।

ट्लाक्सकाला अभियोजक कार्यालय ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अधिकारी मध्य राज्यों पुएब्ला और ट्लाक्सकाला के बीच मिले इन मानव सिरों की जाँच कर रहे हैं।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार एक्स पर कहा गया है कि ये सिर पुरुषों के थे लेकिन मामले के बारे में और जानकारी नहीं दी गई।

इस साल की शुरुआत में सिनालोआ राज्य के अधिकारियों ने एक संघीय राजमार्ग पर बने पुल पर 20 पुरुषों के शव बरामद किए थे जिनमें से पाँच के सिर कटे हुए थे।

पुएब्ला और ट्लाक्सकाला को अन्य मैक्सिकन राज्यों की तुलना में आम तौर पर सुरक्षित यात्रा स्थल माना जाता है और अमेरिकी विदेश विभाग ने दोनों के लिए स्तर दो यात्रा परामर्श जारी किया है जो दूसरी सबसे कम चेतावनी है।

 

Next Post

वाल्मिकी मोहल्ले को कागजों में कर दिया ठाकुर मोहल्ला

Wed Aug 20 , 2025
सीहोर. कादराबाद के वाल्मिकी समाज में आक्रोश बना हुआ है. क्योंकि वाल्मिकी मोहल्ले का नाम सरकारी दस्तावेजों में ठाकुर मोहल्ला कर दिया गया है. हालात एैसे हंै कि वाल्मिकी मोहल्ले के लिए स्वीकृत होने वाले सरकारी निर्माण कार्य ठाकुर मोहल्ले में हो रहे हैं और वाल्मिकी समाज के लोग मूलभूत […]

You May Like