सीहोर. कादराबाद के वाल्मिकी समाज में आक्रोश बना हुआ है. क्योंकि वाल्मिकी मोहल्ले का नाम सरकारी दस्तावेजों में ठाकुर मोहल्ला कर दिया गया है. हालात एैसे हंै कि वाल्मिकी मोहल्ले के लिए स्वीकृत होने वाले सरकारी निर्माण कार्य ठाकुर मोहल्ले में हो रहे हैं और वाल्मिकी समाज के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हंै.
ग्रामीणों ने मोहल्ले का नाम बदलने की गहरी साजिश रचने का आरोप सरपंच और सचिव पर भी लगाया है. इस मामले में मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर वाल्मिकी समाज के ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायती पत्र देकर मोहल्ले का नाम वापस वाल्मिकी मोहल्ला कराने की मांग है.
कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि हमारे मोहल्ले में कोई भी ठाकुुर समाज का मकान नहीं है. सभी वाल्मिकी समाज के ग्रामवासी इस मोहल्ले में रहते हंै. पहले मोहल्ले का नाम वाल्मिकी मोहल्ला ही था फिर अचानक हमारे मोहल्ले का नाम ठाकुर मोहल्ला कर दिया गया है. इसकी जानकारी हमें तब हुई जब हमारे नाम के पत्र असली ठाकुर मोहल्ले में पहुंचने लगे. अनेक लोगों के आधार कार्ड में भी ठाकुर मोहल्ला पता छपा हुआ है. जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और पंचायत एप से जानकारी मिली कि वाल्मिकी समाज के नाम पर होने वाले सरकारी निर्माण कार्य ठाकुर मोहल्ले में किए जा रहे हैं और हम सड़क, पानी, बिजली, नाली जैसी मूलभूत सूविधाओं को तरस रहे हैं. वाल्मिकी समाज के लिए सरकारी मद से स्वीकृत हुआ सामुदायिक भवन भी ठाकुर मोहल्ले मेंं बना दिया गया है.
