जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल स्थित केनरा बैंक शाखा में कार्यरत कर्मचारी ने विश्वासघात करते हुए एटीएम में कैश लोडिंग के दौरान साढ़े तेरह लाख रूपए का गबन कर दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक अर्पणा वाहने, शाखा प्रबंधक, केनरा बैंक, रानीताल शाखा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बैंक में 3 नियमित कर्मचारी कार्यरत है। मनीष करिहार नाम का व्यक्ति कुली के रूप में बैंक में अपनी सेवाएँ पिछले लगभग 10 वर्षों से दे रहा था।
मनीष करिहार के पिता सुभाष करिहार भी इसी बैंक चैनल में कार्यरत थे जो वर्तमान में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसी कारण मनीष करिहार को कार्य पर रखा गया था, मनीष, कुली के साथ साथ बैंक में सहायक एवं सेवक के तौर पर भी कार्यरत था जो बैंक का दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी था। बैंक में ही लगे एटीएम के अंदर बैक के नियमित कर्मचारी के साथ कैश लाना ले जाना करता था इसी दौरान नियमित कर्मचारी के साथ साथ मनीष करिहार की भी कैश सुरक्षा की जिम्मेदारी रहती थी। मनीष द्वारा अपने कर्तव्य के दौरान बैंक की बैंक की 13,50,000 की राशि का गबन किया गया है।
ऐसे चला गड़बड़झाले का पता–
30 जनवरी 2026 को एटीएम में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण टेक्निशियन को बुलाकर एटीएम सुधरवाया गया। टेक्निशियन द्वारा एटीएम बदलने के कहा गया। अर्पणा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। एप्रुवल आने के बाद 5 फरवरी को जब एटीएम का कैश निकालकर कैश काउंटर पर टैली किया गया तो लगभग 13, 50, 000 रूपये कम निकले।
सीसीटीव्ही फुटेज से खुला घपलेबाज का राज-
अर्पणा ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद बैंक में लगे सीसीटीव्ही कैमरे का अध्ययन किया गया तो पाया कि 30 जनवरी को दोपहर 4:58 बजे मनीष करिहार अकेला एटीएम रिपेयरिंग के समय एटीएम केबिन के अंदर था, जिसके द्वारा एटीएम कैसेट निकालकर कैश निकालता हुआ दिख रहा है। अन्य कैमरे व एटीएम एक्सेस के विश्लेषण के बाद पता चला कि मनीष करिहार द्वारा एटीएम में कैश लोडिंग के दौरान ही करीब 13, 50, 000 रूपए रूपये लगभग गबन मनीष करिहार के द्वारा किया गया है।
