जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत घाटी के नीचे एनएच 34 ग्राम सिलुआ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक शिवजी उइके 45 वर्ष निवासी ग्राम खमरा थाना धूमा जिला सिवनी ने बताया कि उसका पुत्र सचिन 23 वर्ष अपनी मोटर सायकिल से शाम 6 बजे मामा के गॉव ग्राम धवई बम्हनी थाना बरगी के लिये निकला था।
रमनपुर घाटी के नीचे एनएच 34 ग्राम सिलुआ के पास अज्ञात वाहन ने बेटे की बाइक मेें टक्कर मार दी । सडक़ दुर्घटना में आई चोटों के कारण उसके बेटे को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया ।
