बगडोना हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी

सारनी। दिनदहाड़े हनुमान जी के मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, मंदिर में हुई दूसरी बार चोरी।पाथाखेड़ा क्षेत्र में आम जनता के बीच दहशत का माहौल। सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, बढ़ते अपराधों पर पुलिस प्रशासन कठघरे में,सारनी क्षेत्र के बगडोना में स्थित श्री हनुमान मंदिर में लगातार दूसरी बार हुई चोरी की घटना ने पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। शनिवार दोपहर दो युवक पूजा करने के बहाने मंदिर में दाखिल हुए और भगवान हनुमान का चांदी का मुकुट चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि बगडोना के हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी ने पूरे पाथाखेड़ा एवं बगडोना क्षेत्र को दहला दिया है। हर गली-मोहल्ले और चौक-चौराहे पर पुलिस की निष्क्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रात होते ही नशेड़ी एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। पुलिस गश्त केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। गश्ती वाहन के सायरन बजते ही असामाजिक तत्व छिप जाते हैं और पुलिस वाहन निकलते ही फिर गुंडागर्दी शुरू हो जाती है। लोगों का आरोप है कि चौकी स्तर पर अपराध नियंत्रण को लेकर गंभीरता दिखाई नहीं दे रही।

बगडोना व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश नायर ने मंदिर में दूसरी बार चोरी होने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में मंदिरों, व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध कारोबार एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त बढ़ाई जाए, नशेड़ी एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए व मंदिर चोरी के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों में सुरक्षा का विश्वास पुनः स्थापित हो सके।

इनका कहना है कि

बगडोना हनुमान मंदिर मुकुट चुरा ले गए चोरों को पकड़कर जल्द ही प्रशासनिक कार्यवाही की जाएंगी।

सारनी थाना प्रभारी टी आई जयपाल इवनाती

Next Post

दमोह में 6 दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स का समापन

Sun Jun 14 , 2026
दमोह। परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के आशीर्वाद से 6 दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स का रविवार को सफल समापन हुआ.प्रशिक्षक प्रशांत असाटी ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों ने गुरुदेव की अद्भुत व चमत्कारिक सुदर्शन क्रिया सीखी। साथ ही 6 दिन की इस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने स्वयं के […]

You May Like