
पांढुरना। ग्राम तिगांव के एक युवक को पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया है,जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्ररकरण पंजीबध्द कर कार्यवाहीं करने के साथ ही इस युवक द्वारा किससे यह ड्रग्स लाया है,इसे भी पकडऩे में लगी हुई है,पुलिस की इस कार्यवाहीं के चलते अन्य ड्रग्स कारोबारियों में हडक़ंप व्याप्त है ।
उल्लेखनीय हो कि बीते कुछ समय से पांढुरना जिले में लगातार ड्रग्स,गांजे आदि नशे के लत में विशेषकर युवाओं की बढ़ती जा रहीं संख्या के साथ ही यह नशे का कारोबार भी जिले में बढ़ता देख इस पर सख्ती से अंकुश लगाने जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिहं कनेश के निर्र्देश पर पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर सख्ती से कार्यवाहीं करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है,इसी के तहत मुखबिर की सूचना पर बीते रात्रि पुलिस ने नगरीय सीमा से लगे ग्राम तिगांव के एक 30 वर्षीय योगेश नामक युवक को लगभग पांच ग्राम एम डी ड्रग्स पाउडर के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाहीं की है,पकड़े गए युवक से पुलिस इस ड्रग्स को कहा से लया है तथा इसे किसे बेचा जा रहा है,इसका भी पता लगा रहीं है। पुलिस की इस सफलता पर अन्य ड्रग्स के कारोबार में लिप्त लोगों में हडक़ंप मचा हुआ है।
