फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों की आशंका: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी की घेराबंदी, एसटीएफ ने एक साथ कई ठिकानों पर मारी दबिश

भोपाल। फर्जी मार्कशीट और शैक्षणिक दस्तावेजों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए राजस्थान पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार को भोपाल स्थित आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई की। गांधी नगर और कोलार स्थित दोनों परिसरों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया, वहीं यूनिवर्सिटी के संचालक सुनील कपूर के निवास पर भी एसटीएफ की टीम पहुंची।

सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ की तीन अलग-अलग टीमें समन्वित तरीके से जांच में जुटी हैं। कार्रवाई को गोपनीय रखने के लिए स्थानीय पुलिस को इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई। सर्च के दौरान यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और प्रशासनिक व शैक्षणिक रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है।

जांच के दौरान स्टाफ और छात्रों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई है। अधिकारी फाइलों, प्रमाणपत्रों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। एसटीएफ ने फिलहाल आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

Next Post

रेलवे ने दुकानदारों को हटाकर 100 करोड़ की भूमि मुक्त कराई

Wed Jan 21 , 2026
ग्वालियर। आज दोपहर रेलवे ने बड़ी कार्रवाई कर मुरार हॉकर्स जोन में दुकानदारों को हटाकर लगभग 100 करोड़ कीमत की अपनी भूमि मुक्त कराई। बेरोज़गार हुए गुस्साए दुकानदारों ने धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है वे लगभग 50 साल से वहां धंधा कर अपना जीवनयापन कर रहे थे, एक दम […]

You May Like