
ग्वालियर। आज दोपहर रेलवे ने बड़ी कार्रवाई कर मुरार हॉकर्स जोन में दुकानदारों को हटाकर लगभग 100 करोड़ कीमत की अपनी भूमि मुक्त कराई। बेरोज़गार हुए गुस्साए दुकानदारों ने धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है वे लगभग 50 साल से वहां धंधा कर अपना जीवनयापन कर रहे थे, एक दम से रेलवे द्वारा ऐसी कार्यवाही से उनका जीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा। कई दुकानदारों ने आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी है। मौके पर भारी तादाद में पुलिस फॉर्स तैनात किया गया है। आक्रोशित दुकानदार बड़ी संख्या में धरने पर बैठे हुए हैं।
