क्राइम ब्रांच ने दबोचे तीन चाकूबाज

जबलपुर: क्राइम ब्रांच ने तीन चाकूबाजों को दबोचा है जिनके कब्जे से तीन बटनदार चाइना चाकू जब्त किए गए है। क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा ने बताया कि घमापुर कांचघर हनुमान टोरिया में क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर बटनदार चाइना चाकू लेकर घूम रहे.

सौरभ बिरहा पिता राजेश बिरहा 29 वर्ष निवासी हनुमान टोरिया कांचघर को पकड़ा गया। इसके पूर्व आधारताल क्षेत्र में कंचनपुर क्षेत्र में लक्ष्मण पांडे उर्फ भूरा एवं नन्हे करिया को दो बटन दार चाकू के साथ पडक़र थाना आधार ताल में कार्यवाही कराई गई।

Next Post

ग्वालियर में ईंट भट्‌टा मालिक की हत्या

Fri May 16 , 2025
ग्वालियर:आधी रात के करीब एक ईंट भट्‌टा संचालक की हत्या कर दी गई। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम में स्थित मदर टच स्कूल के बाहर यह वारदात हुई। स्कूल संचालक विजेंद्र सिंह तोमर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ईंट भट्‌टा संचालक छत्रपाल सिंह लोधी को गोली मार दी। […]

You May Like