ग्वालियर में ईंट भट्‌टा मालिक की हत्या

ग्वालियर:आधी रात के करीब एक ईंट भट्‌टा संचालक की हत्या कर दी गई। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम में स्थित मदर टच स्कूल के बाहर यह वारदात हुई। स्कूल संचालक विजेंद्र सिंह तोमर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ईंट भट्‌टा संचालक छत्रपाल सिंह लोधी को गोली मार दी।

छत्रपाल सिंह के सीने में गोली लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हत्या का कारण 200 ईंटों के पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है। वारदात के बाद आरोपी स्कूल संचालक अपने दोनों साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को मॉर्चुरी में रखवाया है। हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

केंद्रीय मंत्री सिंधिया कल से दो दिवसीय शिवपुरी दौरे पर

Fri May 16 , 2025
शिवपुरी:संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 17 और 18 मई को शिवपुरी भ्रमण पर आएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सिंधिया 17 मई को दोपहर 2.45 बजे शिवपुरी के जिला अस्‍पताल पहुचेंगे। वहां जिला अस्‍पताल के स्‍टाफ के साथ चर्चा करेंगे। इसके उपरांत शाम 4 बजे माधवराव […]

You May Like