केंद्रीय मंत्री सिंधिया कल से दो दिवसीय शिवपुरी दौरे पर

शिवपुरी:संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 17 और 18 मई को शिवपुरी भ्रमण पर आएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सिंधिया 17 मई को दोपहर 2.45 बजे शिवपुरी के जिला अस्‍पताल पहुचेंगे। वहां जिला अस्‍पताल के स्‍टाफ के साथ चर्चा करेंगे। इसके उपरांत शाम 4 बजे माधवराव सिंधिया खेल परिसर में स्‍थानीय प्रोग्राम में भाग लेंगे।

शाम 5 बजे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम, शाम 6 बजे आर्दश नगर में विजिट करेंगे। इसके उपरांत आईटीआई शिवपुरी में विभिन्‍न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्‍यास करेंगे। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शोक संवेदना में शामिल होंगे। सौन चिरैया में विजिट, इसके बाद नक्षत्र गार्डन में सोशल मीडिया टीम के साथ चर्चा करेंगे।इसी प्रकार 18 मई रविवार को केंद्रीय मंत्री सिंधिया सुबह 10 बजे कलेक्‍ट्रोट शिवपुरी में दिशा मीटिंग एवं 12.30 बजे पत्रकारवार्ता करेंगे।

दोपहर 2 बजे पवा सिंध मार्ग पर रैपी नदी पर जलमगनिया पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद देहरोद और रिजौदा में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे। बिजरौनी में लघु सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत नैनागिर, कोलारस में ग्राम चौपाल एवं पुल का उद्घाटन करेंगे। रात 9.30 बजे श्रीपुरचक, कोलारस में शोक संवदेना में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों के उपरांत चंदेरी अशोकनगर के लिए प्रस्‍थान करेगे।

Next Post

बरसाती नदी के संरक्षण के लिए श्रमदान

Fri May 16 , 2025
ग्वालियर: जिले के विकास खंड भितरवार में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बरसाती नदी के संरक्षण के लिए श्रमदान किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से जुड़ी नवांकुर संस्था के संयुक्त प्रयास से ग्राम पंचायत कैथी और भेंगना के बीच बर्षाती नदी पर युवाओं ने श्रमदान किया। साथ ही […]

You May Like