प्रेमिका संग फोन पर बातचीत के बाद युवक ने फंदा लगाया

इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना से क्षेत्र में सनसनी है, वहीं पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह तलाश रही है.
आजाद नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर मूसाखेड़ी में देर रात एक 18 वर्षीय युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया. मृतक की पहचान शुभम पिता रणजीत कौशल निवासी शांति नगर के रूप में हुई है.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुभम ने खुदकुशी से ठीक पहले अपनी प्रेमिका से मोबाइल फोन पर बात की थी. कॉल समाप्त होने के कुछ देर बाद उसने कमरे में फांसी लगाई. हालांकि बातचीत का विषय क्या था और आत्महत्या की असल वजह क्या रही, यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल जांची जा रही है और परिवार के सदस्यों सहित दोस्तों के बयान लिए जा रहे हैं. मामले में आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मोबाइल की जांच के बाद घटना के कारणों पर स्थिति साफ होगी. पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रही है.

Next Post

तीन बेटियों को दहेज के लिए सताया, जांच में जुटी पुलिस

Thu Dec 18 , 2025
इंदौर: शहर में विवाहिता से दहेज की मांग और प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में गंभीर धाराओं में आरोपियों पर कार्रवाई की.महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि 26 वर्षीय किरण मालवीय […]

You May Like