तीन बेटियों को दहेज के लिए सताया, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर: शहर में विवाहिता से दहेज की मांग और प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में गंभीर धाराओं में आरोपियों पर कार्रवाई की.महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि 26 वर्षीय किरण मालवीय निवासी दशरथ बाग कॉलोनी बाणगंगा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति अर्पण मालवीय निवासी सुंदर नगर बाणगंगा, उसके पिता नारायण और रिश्तेदार रूकमा बाई लंबे समय से दहेज की मांग कर रहे थे.

उसके साथ घरेलू कलह, मानसिक तनाव और प्रताड़ना की घटनाएं होती रहीं. मामले में पुलिस ने आरोपी अर्पण मालवीय, नारायण मालवीय और रूकमा बाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस आगे की जांच में पीड़िता के बयान, घर-परिवार से जुड़े तथ्य और दहेज मांग से संबंधित साक्ष्य जुटा रही है. जांच पूरी होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

संभागीय आईटीआई से खुले वैश्विक रोजगार के द्वार

Thu Dec 18 , 2025
जबलपुर: मध्यप्रदेश के युवाओं को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रोजगार और करियर के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) जबलपुर लगातार सशक्त पहल कर रही है। इसी क्रम में अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ शारजाह, दुबई के प्रतिष्ठित प्रोफेसर डॉ. सचिन वर्मा ने संभागीय […]

You May Like