आलमारी के पीछे बैठा था सात फीट लंबा धामन सांप

जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत मेडिकल अस्पताल के सामने बजरंग नगर निवासी कृष्णा पटेल के घर में दोपहर दो बजे एक सात फीट लंबा सांप मुंह में बड़ा सा चूहा दबाए हुए आया और बैठक कक्ष में रखी लोहे की आलमारी के पीछे जाकर बैठ गया।

इतने बड़े सांप को देखकर परिजनों के बीच अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है जो कि जहरीला नहीं होता है।

Next Post

रेत कारोबारी की बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग पर शूटर समेत तीन को बनाया आरोपी

Sat Apr 26 , 2025
जबलपुर: रेत कारोबारी की बर्थडे पार्टी में गुर्गों ने तमंचे लहराते हुए दनादन हर्ष फायरिंग की थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद भेड़ाघाट पुलिस ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर ली है जिसमें कारोबारी के खास शूटर समेत तीन को आरोपी बनाया गया है।जानकारी के […]

You May Like