जल गंगा संवर्धन अभियान में जन भागीदारी सुनिश्चित हो

रीवा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की. कलेक्टर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरक्षण के कार्य बड़े पैमाने पर लिए गए हैं. इसकी कार्ययोजना में शामिल खेत तालाब निर्माण, अमृत सरोवर निर्माण, कुओं तथा हैण्डपंपों में रिचार्ज पिट बनाने एवं अन्य जल संरक्षण कार्यों की तकनीकी और प्रशासकीय स्वीकृति 20 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से जारी कर दें.

कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा इसका व्यक्तिगत रूचि लेकर मानीटरिंग करें. जल गंगा संवर्धन अभियान में ग्रामीण विकास विभाग के साथ अन्य विभागों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. शासन स्तर से तय कार्ययोजना के अनुसार जल संरक्षण के कार्य कराएं. जल गंगा संवर्धन अभियान में लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करें. इसके लिए रैली, संगोष्ठी, दीवार लेखन तथा अन्य उपायों का उपयोग करें. इस अभियान में सामाजिक संगठनों और आमजनता की भागीदारी सुनिश्चित क

Next Post

6 लाख की ज्वेलरी से भरा बैग हो गया था गुम, पुलिस ने ढूंढ कर लौटाया

Thu Apr 17 , 2025
सतना: जबलपुर से सतना आई युवती का 06 लाख की ज्वैलरी और कपड़ों से भरा बैग शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात ऑटो से गुम होने की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाल निरीक्षक रावेंद्र द्विवेदी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सीडीएमए कैमरे से घटना की तस्दीक कर ऑटो […]

You May Like

मनोरंजन