कलेक्टर बेटी के साथ पहुंचे वृद्धाश्रम, बुजुर्गों को फल-खीर खिलाकर लिया आशीर्वाद

दमोह: कलेक्टर प्रताप नारायण यादव मंगलवार को अपनी बेटी के साथ शहर के वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने वृद्धजनों के बीच समय बिताया और उनका हालचाल जाना।कलेक्टर ने बुजुर्गों को अपने हाथों से फल और खीर वितरित की। उन्होंने सभी वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य की कामना की।

इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग भावुक हो गए। कलेक्टर यादव ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। इनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बेटी को भी बुजुर्गों के सम्मान और सेवा का संदेश दिया। वृद्धाश्रम प्रबंधन ने कलेक्टर की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी वाए.ए.कुरैशी, व्यवस्थापक वृद्ध आश्रम वीरेंद्र असाटी आश्रम के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Next Post

सरई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ाई, वाहन सहित 40–45 पेटी शराब जप्त

Tue Jun 9 , 2026
सिंगरौली: जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 40 से 45 पेटी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन (क्रमांक MP 66 ZG 7496) को भी अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें शराब का […]

You May Like