मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी को दी बधाई, राज्य की प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी को राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि श्री चौधरी अपने अनुभव और जन सेवा के प्रति समर्पण के साथ प्रदेश को विकास की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने में सफल होंगे।

श्री मोदी ने अपने बधाई और शुभकामना संदेश में कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके (श्री चौधरी के) कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।”

उल्लेखनीय है कि जनता दल (यूनाइटेड) के नेता श्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद बुधवार को भाजपा के श्री चौधरी के नेतृत्व में बिहार में नये मंत्रिमंडल को पटना में शपथ दिलायी गयी। श्री चौधरी नीतीश सरकार में उप मुख्यमंत्री थे।

 

 

 

Next Post

बकाया मांगने पहुंचे फोटोग्राफर से की मारपीट दी जान से मारने की धमकी

Wed Apr 15 , 2026
इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र में शादी का बकाया भुगतान मांगने गए फोटोग्राफर के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.देवास में रहने वाले 22 वर्षीय फरियादी नरेन्द्र जाटवा ने पुलिस को बताया कि उसने 23 से […]

You May Like