बकाया मांगने पहुंचे फोटोग्राफर से की मारपीट दी जान से मारने की धमकी

इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र में शादी का बकाया भुगतान मांगने गए फोटोग्राफर के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.देवास में रहने वाले 22 वर्षीय फरियादी नरेन्द्र जाटवा ने पुलिस को बताया कि उसने 23 से 26 अप्रैल 2024 के बीच उदय रंजन सिसोदिया की बहन की शादी में फोटोशूट किया था. इसके लिए 1.23 लाख रुपए तय हुए थे, लेकिन उसे केवल 20 हजार रुपए ही दिए गए.

नरेन्द्र ने यह भी बताया कि फोटो सिलेक्शन के लिए उसने अपना लैपटॉप भी आरोपी को दिया था. जब वह बकाया करीब 1 लाख रुपए लेने तुलसी नगर स्थित आरोपी के घर पहुंचा, तो उदय रंजन सिसोदिया ने उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट कर वहां से भगा दिया. साथ ही दोबारा आने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

डेनमार्क के बैडमिंटन लीजेंड एक्सेलसन ने 32 साल की उम्र में संन्यास लिया

Wed Apr 15 , 2026
बीजिंग, 15 अप्रैल (वार्ता) डेनमार्क के लीजेंड बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन ने लगातार पीठ की चोट की वजह से 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास लेने का ऐलान किया है। दो बार के ओलंपिक चैंपियन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज का दिन मेरे लिए आसान नहीं […]

You May Like

मनोरंजन