एयर इंडिया ने की यात्रियों के परिजनों के लिए उड़ान की व्यवस्था

मुंबई 12 जून (वार्ता) एयर इंडिया ने दुर्घटनाग्र्सत विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिजनों को अहमदाबाद ले जाने और वापस लाने के लिए दिल्ली और मुंबई से उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है।

एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उड़ानों का विवरण इस प्रकार है…

आईएक्स 1555 – दिल्ली-अहमदाबाद, प्रस्थान का समय : 12 जून रात 11 बजे

आईएक्स 1556 – अहमदाबाद-दिल्ली, प्रस्थान का समय : 13 जून रात एक बजकर 10 मिनट

एआई1402 – मुंबई-अहमदाबाद, प्रस्थान का समय : 12 जून रात 11 बजे

एआई1409 – अहमदाबाद-मुंबई, प्रस्थान का समय : 13 जून रात एक बजकर 15 मिनट

एयरलाइंस ने कहा है कि दिल्ली और मुंबई में यात्रियों और कर्मचारियों के जो निकटतम रिश्तेदार इन उड़ानों से जाना चाहते हैं, वे हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, जो निकटतम रिश्तेदार विदेशी गंतव्यों से आ रहे हैं और अहमदाबाद जाना चाहते हैं वे हॉटलाइन +91 8062779200 पर कॉल कर सकते हैं।

Next Post

कमिंस 300 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल

Thu Jun 12 , 2025
लार्डस 12 जून (वार्ता) दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल मैच के दूसरे दिन गुरुवार को छह विकेट झटक कर आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने अपना नाम करियर में 300 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में शामिल कर लिया। कमिंस ने 18.1 […]

You May Like

मनोरंजन