विन्ध्य विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

सतना:प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में नियुक्त किये गए विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी एवं डॉ अजय सिंह का सतना प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में जिला भाजपा कार्यालय में एक परिचयात्मक बैठक का भी आयोजन किया गया जहाँ पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष पं भगवती प्रसाद पांडे की अध्यक्षता, सतना निगम के महापौर योगेश ताम्रकार, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नरेंद्र त्रिपाठी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार की विशेष मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हम लोगों को जिस आशा और विश्वास के साथ जो दायित्व सौंपा है हम उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि विन्ध्य के विकास में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने कहा कि हम पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर विन्ध्य के विकास की एक कार्ययोजना तैयार कर उस पर कार्य करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष पं भगवती प्रसाद पांडेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि कार्यकर्ताओं के बीच काम करने वाले लोगों को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं की नजर हर कार्यकर्ताओं पर है। महापौर योगेश ताम्रकार एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नरेन्द्र त्रिपाठी ने अपने अपने संबोधन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नए पदाधिकारियों से सतना सहित पूरे विन्ध्य बड़ी उम्मीदें हैं और वो उस पर पूरी तरह से खरे उतरेंगे।

इस दौरान ममता पाण्डेय, बालेन्द्र गौतम, गीतेश्वर सिंह, रामपाल यादव, प्रबल श्रीवास्तव, जयप्रताप गुप्ता, अतुल शुक्ला, चन्द्रभान कुशवाहा, राकेश सोनी डोला, सुनील सेनानी, अतुल सिंह परिहार, रामबाबू त्रिपाठी, शिवांक त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, विजय तिवारी, दीपक बलेचा, धर्मेन्द्र सिंह बेबीराजा, राजेश नामदेव, शैलेन्द्र शर्मा, अरविन्द मिश्रा, दीपेन्द्रनाथ त्रिपाठी, महेन्द्र तिवारी, विमल नामदेव, राकेश सिंह, मनीषा सिंह, नीता सोनी, प्रभा पाण्डेय, रत्ना चतुर्वेदी, पूजा गुप्ता, राधा श्रीवास्तव, अनुजा सिंह परिहार, लीला वर्मन, आयूषी तिवारी, चन्द्रप्रभा गौतम, ममता गर्ग, आलोक गौतम, शिवा द्विवेदी, सुरेखा नामदेव, सावित्री यादव, संतोष सोनी, राजेश सोनी, मिथलेश त्रिपाठी, मोहन सेन, जितेन्द्र गुप्ता, रज्जन नामदेव, अरुण नामदेव, शिवम अग्निहोत्री, विनोद जायसवाल, बलराम गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, गणेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Next Post

भूमिपूजन आज: इंदौर–पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर से प्रारंभ होगा समृद्धि का नया दौर - सांसद लालवानी

Sun May 3 , 2026
इंदौर : शहर के विकास को नई गति देने वाले इंदौर–पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमिपूजन कार्यक्रम रविवार को होगा। इस महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। सांसद शंकर लालवानी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह सिर्फ एक इकोनॉमिक कॉरिडोर नहीं, […]

You May Like