जबलपुर:पाटन रोड़ स्थित टिहरी गांव में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष और एक साथ चार हत्याओं से गांव में तनाव फैल गया है। हत्याओं के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स पुलिस प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और ग्रामीणों को समझाइश दे रहे हैं।जानकारी के अनुसार टीमरी गांव में पांडे और पाठक परिवार के बीच जमीन विवाद चल रहा है जिसे सुलझाने के लिए सोमवार सुबह पांडे और पाठक परिवार की बैठक चल रही थी।
बैठक में दोनों पक्ष हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे बैठक के दौरान विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया इसी दौरान दोनो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ चाकू और डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। अनिकेत दुबे, गुंजन पाठक, चंदन पाठक, समीर दुबे बुरी तरह से घायल हो गए आपसी विवाद में लोगों ने पाठक परिवार के दो सदस्यों एवं दो अन्य लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। हत्या के बाद हत्याओं के बाद गांव में तनाव फैल गया है पाटन थाना से आसपास लगे थानों के पुलिस फोर्स को यहां बुलाया गया है साथ ही गांव में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है और ग्रामीणों से आधिकारिक चर्चा कर रहे हैं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
