सेवा सप्ताह के समापन पर निकाली बाइक रैली

सीहोर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य ने न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर जिला न्यायालय परिसर से बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया.

इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री आर्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने कहा कि न्यायोत्सव के माध्यम से न्याय तक पहुंच सबके लिए के संदेश को प्रभावी तौर पर जनसामान्य तक पहुंचाया गया है. न्यायोत्सव के अंतर्गत समाज के हर वर्ग को सम्मिलित एवं लाभान्वित करने का प्रयास किया गया है. उन्होंने सभी से विधिक सेवा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया. इस मौके पर वैभव मंडलोई प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, हेमंत जोशी विशेष न्यायाधीश, श्रीमती विनीता गुप्ता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीहोर, श्रीमती स्वप्नश्री सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री दीपेन्द्र मालू न्यायिक मजिस्ट्रेट, राधेश्याम यादव अभिभाषक संघ, अध्यक्ष, राजेश वर्मा सचिव अभिभाषक संघ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Post

डीएलएड 2025 की परीक्षा के जारी हुए प्रवेश पत्र 

Fri Nov 14 , 2025
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने द्वारा डीएलएड 2025 की प्रेक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. बता दें कि यह मंडल द्वारा छात्रों को परीक्षा देने के लिए दूसरा अवसर दिया गया है. इसमें डीएलएड फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के छात्रों को परीक्षा देने का अवसर मिलेगा. […]

You May Like