सीहोर।चर्च मैदान पर रेडक्रॉस सोसायटी एवं सिटी स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. जिसमें 35 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. यह शिविर थैलीसीमिया पीडि़त रोगियों की सहायता हेतु आयोजित किया गया था.
शिविर में विधायक सुदेश राय, ्रसमाजसेवी अखिलेश राय एवं नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, टीआई रविन्द्र यादव उपस्थित थे. अतिथियों ने रक्तदाताओं को कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है, जिससे किसी ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सकती है. इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विपुल चांडक ने सिटी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सदस्यों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में वरिष्ठ सर्जन डॉ. एए कुरैशी, अजय अग्रवाल, दीपक शर्मा, अनिल राय, सौरभ झवर, भारत वारिया, भारत गुप्ता, अक्षत कासट, शैलेन्द्र राय, नितिन सोनी, प्रमोद राय, अभिषेक जैन, विक्रांत सोनी, राकेश गुप्ता एवं दिग्विजय सिंह मोनू का विशेष सहयोग रहा.
