
रीवा। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की. कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में मार्च माह में दर्ज आवेदन तथा 50 दिन से अधिक समय से लंबित आवेदन 20 अप्रैल तक निराकृत करें.
अधिकारी स्वयं प्रकरणों का अध्ययन कर उनमें तथ्यपरक प्रतिवेदन दर्ज कराएं. कोई भी आवेदन यदि बिना अटेण्ड किए लेबल-2 में गया तो लेबल-1 अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी. एसडीएम सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें. समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित सभी सीएम हेल्पलाइन प्रकरण दो दिवस में अनिवार्य रूप से निराकृत करें.प्राकृतिक आपदा में राहत राशि से संबंधित प्रकरण 30 दिन में निराकृत न होने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी. के निराकरण में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी.
खरीदी केन्द्रो का एसडीएम करे निरीक्षण
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि गेंहू उपार्जन के लिए सभी खरीदी केन्द्रों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें. गेंहू उपार्जन के लिए अब तक 2500 से अधिक किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं. सभी खरीदी केन्द्रों में गेंहू का उपार्जन शुरू कराएं. एसडीएम तथा तहसीलदार खरीदी केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें. जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम खाद्य सुरक्षा योजना के आवंटित खाद्यान्न का सात दिवस में शत-प्रतिशत उठाव करके उचित मूल्य दुकानों में भण्डारण कराएं. हितग्राहियों की 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत ई केवाईसी कराये.
