सतना: बांधवगढ़ कालोनी में नवम्बर महीने में हुई डकैती के फरार दो आरोपियों को कोलगवां पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में महिला भी शामिल हैं.
मिली जानकारी के अनुसार 30 नवम्बर को फरियादी सुमित कुमार बाल्मीक पिता राजकुमार बाल्मीक उम्र 35 वर्ष निवासी बांधवगढ़ कालोनी आईटीआई कालेज के पीछे थाना कोलगंवा में उपस्थित हो कर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 नवम्बर की शाम करीब 05.30 बजे मैं अपने घर में ताला बंद करके पन्ना शादी समारोह में गया था.
रात करीब 09.30 बजे मुझे मेरी पडोसी रेनू फोन करके बताई कि आपके घर का गेट खुला हुआ है दो लडके आपके घर के अंदर है तब मैं अपने भाई अनुज बाल्मीक को फोन करके घटना के बारे में बताया तब मेरा भाई मेरे घर आया तो दो लडके मेरे घर के अंदर से निकल कर भागे हैं जब मैं घर के अंदर जाकर देखा तो मेन गेट का तथा अंदर के दरवाजे का ताला टूटा था अंदर रखी आलमारी में सोने चाँदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे।
जिस पर अपराध धारा 331 (4) 305 (ए) 310 (2) बीएनएस 25बी आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के पूर्व में 04 आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका है। मामले में विजय वंशकार पिता पुजेरी वंशकार उम्र 20 वर्ष निवासी नारायण तालाब बसोर बस्ती थाना कोलगवाँ घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था फरार आरोपी विजय वंशकार के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000/- रुपये ईनाम उद्घोषित किया गया था। आरोपी विजय वंशकार को शनिवार को गिरफ्तार किया गया.
जाकर घटना में प्रयुक्त का राडनुमा ताला तोडने का हथियार एवं एक धारदार चाकू जप्त किया जाकर मेमोरण्डम लेख किया गया। जिसने बताया कि प्रिया वंशकार द्वारा बोला गया कि चोरी का सामान लेकर आओ मुझे दो मैं उसके बदले पैसा दूँगी। प्रकरण में प्रिया वंशकार पति सूरज वंशकार उम्र 29 वर्ष निवासी नारायण तालाब बसोर बस्ती थाना कोलगवाँ को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण सदर में प्रिया वंशकार से 2000/- रुपये नगदी जप्त किया गया। दोनो आरोपियो को न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय द्वारा उक्त आरोपियो को जेल भेज दिया गया।
