दमोह यातायात पुलिस ने नवजाग्रति हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

दमोह। पुलिस अधीक्षक जिला दमोह आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में जिलेभर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में 28 जुलाई 2026 को यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को द्वारा नवजाग्रति हायर सेकेंडरी स्कूल, दमोह में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 1000 छात्र-छात्राओं व समस्त स्कूल स्टाफ ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने के महत्व से अवगत कराते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने से पूर्व एवं बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, एम्बुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देते हुए तत्काल रास्ता देने तथा सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके साथ ही राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर के दौरान निकटतम अस्पताल अथवा ट्रॉमा सेंटर तक पहुँचाकर उनकी जान बचाने के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री राहत योजना व सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से समझाइश दी गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं व विद्यालय स्टाफ को यातायात जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा सभी से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

Next Post

जनसुनवाई में 280 आवेदनों पर हुई सुनवाई

Tue Jul 28 , 2026
दमोह।कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् आज कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे एवं अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी ने सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 280 आवेदनों […]

You May Like