डंपर से बैटरी चुराने वाले नाबालिग धराए

भैरुंदा। पुलिस ने डंपर से बैटरी एवं अन्य सामान चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए विधि-विरुद्ध बालकों को चिन्हित कर उनके कब्जे से करीब 20 हजार रुपए का चोरी गया सामान बरामद किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सामान को जब्त कर लिया है.

जानकारी के अनुसार फरियादी शाहरुख खान पिता सुलेमान खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि स्वप्न सिटी में खड़े डंपर से अज्ञात व्यक्ति दो नग बैटरियां व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी पूजा सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित की गई. मुखबिर सूचना के आधार पर विधि-विरुद्ध बालकों की पहचान की गई. परिवारजनों की मौजूदगी में पूछताछ के बाद उनके पास से दो बैटरियां सहित सामान जब्त किया.

Next Post

उज्जैन से अयोध्या तक निकलेगी ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’

Wed Sep 9 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी के दिन उज्जैन से अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यात्रा गैर-राजनीतिक होगी और इसका उद्देश्य धर्म के मामलों में पारदर्शिता, सत्य एवं आस्था […]

You May Like