उज्जैन से अयोध्या तक निकलेगी ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी के दिन उज्जैन से अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यात्रा गैर-राजनीतिक होगी और इसका उद्देश्य धर्म के मामलों में पारदर्शिता, सत्य एवं आस्था की रक्षा के साथ सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। यात्रा का मार्गदर्शक सूत्र “यतो धर्मस्ततो जयः” होगा।

वीडियो संदेश में सिंह ने राम जन्मभूमि आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद उन्होंने 1988-89 में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुरू किए गए राम शिला पूजन अभियान में भाग लिया था और अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दिया था।

सिंह ने आरोप लगाया कि बाद में आस्था के नाम पर एकत्र दान और चढ़ावे का कुछ लोगों ने दुरुपयोग किया। उन्होंने निजी संपत्तियों और वाहनों की खरीद में श्रद्धालुओं के धन के कथित इस्तेमाल के मामले सामने आने का दावा किया।

उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के लिए गठित ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर भी अनियमितताओं के आरोप लगाए और दावा किया कि सरकार चंपत राय को संरक्षण दे रही है।

सिंह ने कथित भ्रष्टाचार और धर्म के नाम पर शोषण के विरोध में लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की। पंजीकरण के लिए गूगल फॉर्म जारी किए जाने की भी जानकारी दी।

Next Post

सागर जहरीली शराब कांड: पीड़ितों से मिले CM मोहन यादव, कहा- इलाज में नहीं होगी कोई कमी

Wed Sep 9 , 2026
सागर। बंडा के अवैध जहरीली शराब मामले के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर भर्ती पीड़ितों का हाल जाना।मुख्यमंत्री ने अस्पताल के वार्डों में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और उनके परिजनों से भी बात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में […]

You May Like