सागर। बंडा के अवैध जहरीली शराब मामले के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर भर्ती पीड़ितों का हाल जाना।मुख्यमंत्री ने अस्पताल के वार्डों में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और उनके परिजनों से भी बात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को पीड़ितों का सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराने के साथ ही 24 घंटे निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही जरूरी दवाइयों, जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ चिकित्सक भी मौजूद रहे।
