पत्नी के जाने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

सिंगरौली । बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा में आज बुधवार की शाम करीब 5 बजे एक मोबाईल टॉवर पर चढ़ कर हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। अंतत: युवक सह-कुशल नीचे उतरा। इस दौरान पुलिस भी पहुंच आई थी।

जानकारी के अनुसार ग्राम बरवानी निवासी अरविंद पाल आज शाम करीब 5 बजे पिपरा गांव स्थित एक मोबाईल टॉवर पर चढ़ गया था उसकी पत्नी नाराज होकर चली गई थी, बताया जाता है कि दोनों के बीच अनबन चल रहा था और पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पत्नी को मनाने एवं वापस घर आने के लिए मोबाईल टावर का इस्तेमाल किया। टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस एवं ग्रामीण पहुंच युवक को मनाने में लग गये। करीब दो घंटे तक मान-मुन्नौवल चला, तब कहीं युवक नीचे उतरा और इस दौरान उसकी पत्नी को भी बुलाया। बताया जाता है कि इस दौरान दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

Next Post

भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

Wed Sep 9 , 2026
सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के करथुआ के समीप सेमरा मार्ग में आज बुधवार की शाम करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक एवं घायल सीधी जिले के पड़रिया गांव के निवासी […]

You May Like