नर्मदापुरम रोड़ पर हादसा: इंदौर जा रही बाद के पहिए निकले यात्री सुरक्षित

भोपाल। शहर के नर्मदापुरम रोड़ पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. बावडिया ब्रिज के पास सवारी से भरी एक बस के पीछे के दोनों ओर के पहिए अचानक से निकल गए. हादसे के दौरान बस के अंदर बैठी सवारियां को झटका लगना शुरू हुआ, जिससे लोग ड़र गए. हालांकि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के जख्मी होने की जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के दौरान बस के अंदर सवारियां भरी थी.

जानकारी के अनुसार भोपाल से इंदौर को जाने वाली यात्री बस के जब भोपाल से निकल रही थी. बस जब होशंगाबाद रोड़ पर चल रही थी इस दौरान उसके पहिए निकल गए. हादसे के दौरान यात्रियों को तेज झटके लगे और बस के अंदर शोर-गुल काम महौल बन गया. पहियों के निकल जाने से बस का पूरा भार सड़क पर ही आ गया. हादसे में बाल-बाल बचे लोगों ने ईश्वर को याद करते हुए धन्यवाद दिया.

सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त बस की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण किया गया. आवागमन में लोगों को परेशानी न हो इसका भी भूरा ख्याल रखा गया. थोड़ी देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा. इसके बाद इसे शुरू कर दिया गया.

Next Post

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में बंद के दौरान देश भर से आए तीर्थयात्री परेशान हुए

Mon Nov 17 , 2025
खंडवा/ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भगवान शंकर का ‘तीसरा-नेत्र’ खुलने जैसे हालात बन गए हैं। यहां के रहवासियों ने भी आंखें खोल ली हैं। राज्य सरकार के ममलेश्वर लोक निर्माण में लोगों के घर और दुकान हटाने को लेकर बड़ा आक्रोश दिखा। पूरा क्षेत्र बंद रहा। श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन उन्हें चाय-पानी […]

You May Like