जानी इक्का का भी शव मिला

जबलपुर। जमतरा में डूबे दो युवकों के शवों को बरामद कर लिया गया है। नर्मदा के जमतरा घाट में एडबिन जॉर्ज के बाद जानी इक्का का भी शव मिल गया है।

पुलिस के अनुसार अनूपपुर के सामतपुर निवासी 20 वर्षीय प्रियांश मिंज ने थाने में सूचना दी थी कि उसका बड़ा भाई एडविंन जोर्ज मिंज (23 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ जबलपुर पर्यटन के लिए आया था। जमतरा घाट पर दोस्तों के साथ नहा रहा था। नहाते समय दोस्त जानी इक्का गहरे पानी की चपेट में आकर डूबने लगा था उसे डूबता देख दोस्त एडबिन जॉर्ज मिंज उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण वह भी डूब गया और दोनों चंद ही पलों में नर्मदा में समा गए थे।‌ घटना के बाद से ही गोताखोरों और परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी।

आज ग्वारीघाट स्थित जिलहरी घाट के पास स्थानीय लोगों ने एक शव को पानी में उतराते हुए देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँचे प्रियांश ने शव की शिनाख्त अपने भाई एडविंन के रूप में की। भाई का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं एडबिन जॉर्ज के बाद जानी इक्का का भी शव मिल गया है‌।

Next Post

कृषि अभिमुखीकरण कार्यशाला: MP को 2 ट्रिलियल डॉलर इकोनॉमी बनाने में कृषि क्षेत्र निभाएगा बड़ी भूमिका

Mon Mar 16 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कृषक कल्याण वर्ष 2026 में विभिन्न विभाग मिलकर कृषि विकास और कृषक कल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सभी उपायों पर क्रियान्वयन तेज किया जाएगा। कृषक कल्याण वर्ष का लाभ किसानों के […]

You May Like