शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: 100 छात्राओं को मिल रहा सैन्य प्रशिक्षण

सतना:आम्र्ड फोर्सेस के लिए बालिकाओं को तैयार करने और उनमें राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से ओबीसी विभाग द्वारा संचालित शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के तहत आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर बदखर में चल रहे सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह शामिल हुए। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से संवाद किया और उनके अनुभवों को जाना।

इस अवसर पर सांसद ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा छात्राओं के लिए शुरू की गई यह योजना एक अत्यंत सराहनीय और दूरदर्शी पहल है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना के लिए सतना का चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह तथा ओबीसी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कमलेश शुक्ला भी उपस्थित रहे।

बताया गया कि 45 दिवसीय आवासीय एवं पूर्णत: नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में सतना, मैहर, कटनी और पन्ना जिले की 100 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को सैन्य जीवन की प्रारंभिक जानकारी, शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मरक्षा के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Next Post

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला

Sun Jun 21 , 2026
सतना:जबलपुर हाईकोर्ट ने सतना जिला अदालत का आदेश किया निरस्त, 17.59 एकड़ बहुमूल्य सरकारी भूमि के मामले में सुनवाई बहाल करने के निर्देश दिएअदालत ने कहा वकील की अनुपस्थिति या तकनीकी खामियों के कारण जनहित और सार्वजनिक संपत्ति के मामलों को न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता मध्य प्रदेश […]

You May Like