सीबीआई ने कई नाबालिगों के यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली 21 जून (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कई नाबालिग बच्चों के यौन उत्पीड़न मामले में मथुरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जांच एजेन्सी ने शनिवार को बताया कि उसने श्याम बिहारी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के मकान की तलाशी में उसके पास बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री भी बरामद की गयी है।

उसके पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच और विश्लेषण से पता चला है कि वह नाबालिग बच्चों के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न की धमकी देता था।

यह कार्रवाई सीबीआई की पहल पर ही की गयी है और पीड़ितों तथा उनके परिजनों ने किसी भी प्रवर्तन एजेंसी से इसकी शिकायत नहीं की थी। मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

ओएनजीसी ने वर्ष 2024-25 में 578 कुएं खोदे: पुरी

Sat Jun 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 जून (वार्ता) भारत में तेल एवं प्राकृतिक गैस की खोज को नई शक्ति और दिशा देते हुए तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने वर्ष 2024-25 में 578 कुएं खोदे हैं, जो 35 वर्षों में सबसे अधिक है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक्स पर […]

You May Like