नीतीश ने मोदी से की भेंट, साथ में थे सम्राट चौधरी, लल्लन सिंह

नीतीश ने मोदी से की भेंट, साथ में थे सम्राट चौधरी, लल्लन सिंह

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। राज्य में हाल के चुनाव के बाद दसवीं बार मुख्यमंत्री बने श्री कुमार की दिल्ली की यह पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में श्री कुमार के साथ राज्य के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह भी थे।

समझा जाता है कि श्री कुमार ने राज्य के विकास की योजनाओं की प्रगति के संबंध में प्रधानमंत्री को जानकारी दी और केंद्र से सहयोग के लिए आभार जताया। श्री मोदी बिहार में श्री नीतीश के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पटना गये थे।

Next Post

किराया वृद्धि विवाद के बीच कांग्रेस नेता अजय कुमार ने रेल सुरक्षा सुधारों की मांग की

Mon Dec 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता अजय कुमार ने सोमवार को यात्रियों की सुरक्षा के लिए देश की सभी रेलवे लाइनों पर सुरक्षा कवच लगाने तथा रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायतें बहाल करने की मांग की। श्री कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में किराया वृद्धि की हालिया […]

You May Like