
जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत ग्राम घनघौर बहेरिया के बीच हुए एक्सीडेंट में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को प्रकाश चौधरी 46 वर्ष निवासी देवनगर थाना गोटेगांव ने सूचना दी कि ग्राम घनघौर बहेरिया के बीच उसके भांजा श्रीनाथ अहिरवार 25 वर्ष निवासी ग्राम दरोली थाना तेंदुखेड़ा जिला दमोह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था दौरान उपचार के भांजा श्रीनाथ अहिरवार की मैत हो गयी।
