
जबलपुर। पनागर में सिरफिरे युवक ने नशे में धुत होकर आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पनागर के अम्मू पांडे के बाड़े में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल गौतम, अतुल त्रिपाठी जिला मंत्री, शुलभ गौतम पूर्व, भाजपा वार्ड पार्षद प्रियंका शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष सचिन पांडेय सहित एक अन्य के वाहन खड़े थे।
