जबलपुर: सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश निवासी युवक ने उड़ीसा में रहने वाली युवती को पहले तो प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का झांसा देकर उसे जबलपुर बुला लिया और माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक किराये के मकान में उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब दूसरी लडक़ी से सगाई कर लिया। जब युवती को धोखे का पता चला तो उसने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया लेकिन वे अपने वादे से मुकर गया। जिसके बाद पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक मूलत: उड़ीसा निवासी 25 वर्षीय युवती ग्रीन सिटी में किराये के मकान में रहती हैं। जिसकी दोस्ती सोशल मीडिया से सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश निवासी रजनीश सिंह से हुई। रजनीश जबलपुर में काम करता है जिसने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसने भरोसा जीतकर उसे उड़ीसा से जबलपुर बुलवाया और ग्रीन सिटी माढोताल में किराये के मकान में रखा और बोला मैं तुमसे शादी करूंगा, तुमको अपनी पत्नी मान चुका हूँ।
परिजनों को शादी के लिये तैयार करके धूम धाम से शादी करूंगा। 11 अक्टूबर 22 को रजनीश के साथ रहने के लिये जबलपुर आई थी। रजनीश ने शारीरिक संबंध बनाये इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध रजनीश बनाता रहा। इसके बाद ये कहते हुए इंदौर चला गया कि बहन की शादी हैं। उसे पता चला कि रजनीश ने किसी युवती से सगाई कर ली है। अब उससे शादी करने से मना कर रहा है।
