ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया के लोगों को चूना लगाने वाले साइबर ठग को सीबीआई ने पकड़ा

दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर ‘फर्स्टआइडिया’ नाम से संचालित कॉल सेंटर के जरिए ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को चूना लगाने वाले साइबर धोखाधड़ी गिरोह के मुख्य संचालक को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

सीबीआई की ओर से मंगलवार को दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार आरोपी अपने को माइक्रोसॉफ्ट सहित प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों के तकनीकी सहायता कर्मचारी बता कर लोगों को निशाना बनामा था।

सीबीआई को यह सफलता ‘ऑपरेशन चक्र-पांच’ के तहत तीन संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बाद मिली। जांच एजेंसी की एक विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार काे गिरफ्तार आरोपी को आज एक विशेष अदालत में पेश किया गया।गिरोह के सदस्य विदेशी नागरिकों को यह झूठा दावा करके रुपए ऐंठते थे कि उनके तकनीकी डिवाइस से छेड़छाड़ की गई है।

जांच एजेंसी ने गिरोह के संचालन और उसके स्थानों का पता लगाने के लिए ब्रिटेन की संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर काम किया।छापेमारी के दौरान सीबीआई ने उन्नत तकनीक वाले डिवाइस, पीड़ितों को धोखा देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दुर्भावनापूर्ण स्क्रिप्ट, धोखाधड़ी और जबरन वसूली को उजागर करने वाले दस्तावेज़ों सहित कई सबूत जब्त करने का दावा किया है।

 

 

Next Post

गरीब आदिवासी को मिला लगभग 1 करोड़ का हीरा

Tue Jul 8 , 2025
पन्‍ना।रत्नगर्भा नगरी पन्ना मे आये दिन रंक से राजा बनने मे देर नहीं लगती आज फिर एक गरीब आदिवासी मजदूर को 11.95 कैरेट का उज्जवल किस्म का हीरा मिला है जिसकी बाजारू अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ आंकी जा रही है। जिला हीरा अधिकारी डॉ. रवि पटेल से हासिल जानकारी […]

You May Like